हैदराबाद में अंडरपास में आराम फरमाता दिखा तेंदुआ, उमड़ी भीड़ | Lockdown Effect
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
हैदराबाद। लॉकडाउन के दौरान शहरों और गांवों की वीरानी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जंगली जानवर सुरक्षित ठिकाने की खोज में इनका रुख करने लगे हैं। देश और दुनिया के कई शहरों से ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिनमें लगातार बंद के कारण जंगली जानवर जंगल की सीमा के पार आकर गांवों और शहरों में विचरते नजर आए। ऐसा एक वाकया हैदराबाद में सामने आया है, जहां शहर के बाहरी इलाके में स्थित अंडरपास में एक तेंदुआ आराम फरमाता दिखा।
https://youtu.be/sK_INJu1x-Y
तेंदुए को यहां देख अंडरपास के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई और लोग इसकी तस्वीरें लेने लगे। कुछ लोग तो जान हथेली पर रखकर इस तेंदुए की तरफ भी गए। हालांकि, मुख्य सड़क होने की वजह से भारी वाहन भी यहां से गुजर रहे थे लेकिन तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।
जमा होती भीड़ के कारण लोगों की आहट सुनकर तेंदुआ तो पास के निजी फार्म हाउस में घुस गया जिस वजह से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। वन अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को एक तेंदुआ मायलरदेवपल्ली क्षेत्र में स्थित अंडरपास में आराम फरमाता दिखा। शायद वह घायल भी था। आहट सुनकर वह पास के एक फार्म हाउस में घुस गया।
लोगों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम फार्म हाउस पहुंची। तेंदुए को पकड़ने में ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है। इससे पहले बुधवार को गोलकोंडा इलाके में एक गंधबिलाव (सीविट) घुस गया था, जिसे वन कर्मियों ने पकड़कर नेहरू जूलॉजिकल पार्क को सौंप दिया था।
#Lockdown_effect
#leopard_in_hyderabad
#FOG
For more, follow Forest Of Gujarat
https://www.facebook.com/156032305019463/posts/595717054384317/
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
"घर पे रहिये, स्वस्थ रहिये, सुरक्षित रहिये, "कोरोना" के सामने लड़ाई में सरकार के आदेशो का पालन करे"
#IndiaFightsCorona #StayHome #StaySafe
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

1 Comments
ohhhhhh my god
ReplyDelete